Himachalnow / शिमला
हिमाचल प्रदेश के सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोह की नई तिथियां निर्धारित
हिमाचल प्रदेश सरकार ने सरकारी स्कूलों में वार्षिक समारोहों के आयोजन के समय में परिवर्तन किया है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
कई शिक्षण संस्थान शैक्षणिक सत्र के अंत में, जब पढ़ाई का महत्वपूर्ण समय होता है, वार्षिक समारोह आयोजित कर रहे थे, जिससे विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।इस स्थिति को सुधारने के लिए, लेकिन अब सरकार ने निर्णय लिया है कि सभी सरकारी विद्यालयों में वार्षिक समारोह प्रत्येक वर्ष 1 से 30 नवंबर के बीच आयोजित किए जाएंगे, ताकि शैक्षणिक गतिविधियों पर इसका नकारात्मक प्रभाव न पड़े। जो कि बिल्कुल सही भी है क्योंकि दिसंबर के आसपास वार्षिक समारोह होने से बच्चों की पढ़ाई पर बहुत नकारात्मक प्रभाव पड़ता है ।
हालांकि, वर्तमान शैक्षणिक सत्र के लिए, सभी स्कूलों को 20 दिसंबर 2024 से पहले ही वार्षिक समारोह आयोजित करने के निर्देश दिए गए हैं। इस संबंध में उच्च शिक्षा निदेशक डॉ. अमरजीत शर्मा ने सभी उप शिक्षा निदेशकों को आवश्यक निर्देश जारी किए हैं, ताकि समय पर इन आदेशों का पालन सुनिश्चित किया जा सके।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





