Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट…..

Ankita • 29 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ राजगढ़

राजगढ़ के तहत पड़ने वाले क्षेत्रों में 30 नवंबर को विद्युत आपूर्ति बांधित रहेंगी। यह जानकारी सहायक अभियन्ता विद्युत मंडल राजगढ़ आदर्श वर्मा द्वारा दी गई है।

सहायक अभियंता ने बताया कि 33केवी और 11 केवी लाइनों की मरम्मत के चलते राजगढ़, खेरी, भल्टा माछेर, बडूसाहिब, हाब्बन, दीदग, चाड़ना, नोहराधार, बोगधार, पनोग, हरिपुरधार, रोनहाट, कुपवी आदि स्थानों पर 30 नवंबर को सुबह 8 बजे से सांय 6 :30 बजे तक बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि यह मरम्मत कार्य मौसम की स्थिति पर निर्भर रहेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।