Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट….

Ankita • 11 Feb 2024 • 1 Min Read

HNN/ ऊना

132/66/33/11 केवी सब स्टेशन रक्कड़ में सामयिक परीक्षण एवं उउकेवी ऊना मैहतपुर फीडर की जरूरी मरम्मत व रखरखाव के चलते 12 फरवरी को विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता ई सुनील कुमार ने दी।

उन्होंने बताया कि 33 केवी सब स्टेशन मैहतपुर के अंतर्गत आने वाले गांवों जैसे मैहतपुर, बसदेहड़ा, रायपुर, चरतगढ़, उदयपुर, सासन, लमलेहड़ा, भटोली, हंडोला, जखेड़ा, बनगढ़, देहलां, बहडाला, बड़ेहर, चताड़ा, भड़ौलिया व बारसड़ा में सुबह 10 से शाम 6 बजे तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता सुनील कुमार ने दौरान आम जनता से सहयोग की अपील की है।