Loading...

समय रहते निपटा ले जरूरी काम, कल यहां लगेगा पावर कट…..

By Ankita Published: 18 Jun 2023, 2:45 PM | Updated: 18 Jun 2023, 2:45 PM 1 min read

HNN/ सोलन

हिमाचल प्रदेश विद्युत बोर्ड के अनुसार प्राप्त जानकारी के अनुसार 19 जून, 2023 को सोलन के विभिन्न क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी। यह जानकारी अतिरिक्त अधीक्षण अभियंता सोलन राहुल वर्मा ने दी।

राहुल वर्मा ने कहा कि 19 जून, 2023 को प्रातः 09:00 से सांय 06:00 बजे तक रबौन, वशिष्ठ कालोनी, नेगी कालोनी, राधा स्वामी, बघाट बैंक, सनातन धर्म मंदिर तथा आस-पास के क्षेत्रों में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

उन्होंने कहा कि मौसम खराब होने की स्थिति में अथवा किसी अन्य अपरिहार्य कारणों के दृष्टिगत निर्धारित तिथि व समय में बदलाव किया जा सकता है। उन्होंने प्रभावित क्षेत्रों के उपभोक्ताओं से इस दौरान सहयोग की अपील की है।