HNN / शिमला
अंतरराष्ट्रीय शिमला समर फेस्टिवल की आज अंतिम संध्या है। आज अंतिम संध्या पर पंजाबी सिंगर गुरु रंधावा मुख्य आकर्षण होंगे। तो वही मंगलवार को तीसरी संध्या पर हिमाचल के लोक कलाकारों ने एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियां दी। इस दौरान हिमाचली गायक हंसराज रघुवंशी का जादू दर्शकों के सिर चढ़कर बोला। गायक हंसराज रघुवंशी के गाने सुनकर लोग झूमने लगे।
इस दौरान लोक गायक करनैल राणा ने भी शानदार प्रस्तुति दी। दिलीप सिरमौरी ने भी नाटियों पर धमाल मचाया। पहाड़ी लोक गायक हेमंत शर्मा ने भी खूब रंग जमाया। इसके बाद स्टार कलाकार हंसराज रघुवंशी ने मंच संभाला। दर्शकों ने सीटियां बजाकर इनका स्वागत किया। उपायुक्त आदित्य नेगी ने प्रधान सचिव(राजस्व) एवं वित्त आयुक्त ओंकार चंद शर्मा का बतौर मुख्यातिथि कार्यक्रम में स्वागत किया।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





