समेज त्रासदी: सुन्नी डैम के पास डोगरी में एक पुरुष का शव बरामद
सर्च ऑपरेशन के दौरान अभी तक बरामद किए जा चुके छह शव
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश में बादल फटने से आई बाढ़ में लापता हुए लोगों की तलाश जारी है। वहीं समेज में त्रासदी के बाद से चल रहे सर्च ऑप्रेशन के छठे दिन मंगलवार को सुन्नी डैम के पास डोगरी से एक शव बरामद हुआ है।
यह शव पुरुष का है। पुरुष का शव सही हालात में है। शव को पोस्टमार्टम के लिए सीएचसी सुन्नी के लिए भेज दिया गया है। उधर, अतिरित उपायुक्त अभिषेक वर्मा ने बताया कि सर्च ऑपरेशन तीव्र गति से चला हुआ है।
उन्होंने बताया कि कुल्लू प्रशासन को भी इस बारे में सूचना दे दी गई है। बता दें अभी तक छह शव सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किए जा चुके हैं।