Loading...

सरकारी नौकरी में प्रमोशन चाहिए तो हार्ड एरिया में लगाने होंगे कम से कम इतने साल….

Ankita • 8 Feb 2023 • 1 Min Read

कर्मचारियों में अब जाग रही ट्रांसफर पॉलिसी की इच्छा

HNN/ नाहन

अभी-अभी सरकारी नौकरी में प्रमोशन चाहिए तो कम से कम 3 साल हार्ड एरिया में लगाने होंगे। यह शर्त जिनका सेवाकाल 5 साल ही बचा है, उनके लिए मान्य नहीं होगी। असल में हिमाचल प्रदेश सरकार के द्वारा तृतीय श्रेणी सहित स्टेनोग्राफर के भर्ती और पदोन्नति नियमों में संशोधन किए गए हैं। यह संशोधन नियम जल्द ही राजपत्र में प्रकाशित होंगे जिसके बाद इसे लागू माना जाएगा। प्राप्त जानकारी के अनुसार, नए नियम विधान सभा सचिवालय हाई कोर्ट और लोक सेवा आयोग को छोड़कर अन्य सभी विभागों पर लागू माने जाएंगे।

बड़ी बात तो यह है कि स्टेनोग्राफर के पद पर पदोन्नति के लिए जो नियम तय हैं साथ ही ऐसे विभाग जिसमें जूनियर स्टेनोग्राफर का पद हो उन्हें 5 साल का रेगुलर सेवाकाल अथवा ग्रेड के साथ नियमित रूप से की गई सेवा को मान्य माना जाएगा। यही नहीं जिन विभागों में जूनियर स्टेनोग्राफर का पद स्वीकृत नहीं है, लेकिन स्टेनो टाइपिस्ट का पद है तो ऐसे में 7 साल का सेवाकाल मान्य होगा। यहां यह भी बताना जरूरी है कि जिन रिमोट क्षेत्रों को सेवाकाल के क्षण में जोड़ा गया है, उनमें लाहौल-स्पीति, भरमौर, पांगी, बड़ा भंगाल आदि शामिल हैं।

साथ ही दिन ग्रामीण इलाकों को दूरवर्ती क्षेत्रों की श्रेणी में डाला गया है। वह उपमंडल मुख्यालय से 20 किलोमीटर और राज्य मुख्यालय तथा जिला मुख्यालय से 15 किलोमीटर की परिधि से बाहर होंगे। वही इस नियम के बाद कर्मचारियों में अब ट्रांसफर पॉलिसी बनाए जाने को लेकर चर्चा शुरू हो चुकी है। असल में प्रदेश में मलाईदार स्टेशनों पर केवल वही कर्मचारी मजे लेते हैं, जो या तो ऊंचे रसूखदार हैं या फिर आपस में वॉइस वर्सा कर लेते हैं।

जिसको लेकर ऐसे अधिक संख्या वाले कर्मचारी ज्यादा है जो कभी भी रिमोट एरिया से नीचे नहीं उतर पाए हैं। ऐसे में जिस प्रकार हरियाणा में ट्रांसफर पॉलिसी बनी हुई है उसको लेकर प्रदेश का कर्मचारी वर्ग भी ट्रांसफर पॉलिसी की ओर सरकार का ध्यान लाना चाह रहा है।