लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकारी विभाग के अधिकारी ने महिला असिस्टेंट प्रोफेसर से किया दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

PARUL | 25 अगस्त 2023 at 2:55 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में एक महिला के साथ दुष्कर्म का मामला पेश आया है। पीड़ित महिला शिमला के एक कॉलेज में असिस्टेंट प्रोफेसर के रूप में कार्य करती है। पीड़िता ने बताया कि सरकारी विभाग के एक अधिकारी ने उसे शादी का वादा करके उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बाबत पीड़िता ने पुलिस को बताया और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता और आरोपी दोनों ही शादीशुदा हैं। पीड़िता ने बताया कि आरोपी से उसकी मुलाकात 2019 में हुई थी। मुलाक़ात के कुछ समय बाद आरोपी उससे शादी के वादे करने लगा। आरोपी ने पीड़िता से कहा कि वह अपने पति को तलाक देकर अलग हो जाए जिसके बाद वह उससे शादी कर लेगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पीड़िता और आरोपी 2020 से फरवरी 2023 तक बात करते रहे और आरोपी पीड़िता को शादी का झांसा देता रहा। जिस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म किया। लेकिन उसके बाद जब पीड़िता ने शादी की बात कही तो आरोपी ने शादी करने को मना कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पीड़िता द्वारा की गई शिकायत के आधार पर महिला पुलिस थाना में आरोपी के खिलाफ आईपीसी की धारा 376(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार इस मामले में उचित कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि अभी तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]