लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं के प्रचार-प्रसार के लिए सांस्कृतिक दलों से आवेदन आमंत्रित

Ankita | 28 नवंबर 2023 at 4:24 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ नाहन

सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों, योजनाओं व कार्यक्रमों का गीत-संगीत एवं नाटकों के माध्यम से प्रचार-प्रसार करने के लिए निजी सांस्कृतिक दलों को दो वर्ष के लिए सूचीबद्ध किया जा रहा है। सांस्कृतिक दलों को स्क्रीनिंग में प्रस्तुति के आधार पर उत्तीर्ण होने के उपरान्त सूचीबद्ध किया जाएगा।

जिला सिरमौर के इच्छुक सांस्कृतिक दल अपना आवेदन निदेशालय, सूचना एवं जन सम्पर्क विभाग, हि.प्र., शिमला-171002 के कार्यालय में 04 दिसम्बर, 2023 तक जमा करवा सकते हैं। इस तिथि के उपरांत आवेदन-पत्र स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आवेदन के लिए सांस्कृतिक दल हिमाचल प्रदेश सहकारिता अधिनियम के अधीन आवश्यक रूप से पंजीकृत होना चाहिए तथा प्रत्येक निजी सांस्कृतिक दल में कम से कम चार महिला कलाकारों सहित कुल 11 कलाकार होने अनिवार्य हैं आवेदनकर्ता सूचिबद्धता की शर्तें एवं आवेदन-पत्र को विभागीय वेबसाइट www.himachalpr.gov.in से डाउनलोड कर सकते हैं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]