Loading...

सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के हितधारकों को नोटिस

By PARUL Published: 21 Sep 2024, 10:56 AM | Updated: 21 Sep 2024, 10:56 AM 1 min read

HNN/सोलन

राजधानी के सरस्वती पैराडाइज इंटरनेशनल स्कूल संजौली के स्कूल प्रबंधन, प्रधानाचार्य और अन्य हितधारकों को उपायुक्त शिमला अनुपम कश्यप ने जांच के लिए नोटिस जारी कर दिया है। उन्हें 23 सितंबर 2024 को उपायुक्त कार्यालय में सुबह 10 बजे जांच के लिए बुलाया गया है।

उपायुक्त अनुपम कश्यप ने कहा कि स्कूल संचालन को लेकर जांच के लिए हितधारकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। इस मामले में जांच करने के बाद ही आगामी फैसले लिए जा सकेंगे।

इस नोटिस के बाद स्कूल प्रबंधन और हितधारकों में हड़कंप मच गया है। सभी को 23 सितंबर को उपायुक्त कार्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है। जांच के बाद स्कूल के संचालन को लेकर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं।