Loading...

सराज व करसोग में नॉन-फंक्शनल और जीरों इनरोलमेंट वाले चार प्राइमरी स्कूल डिनोटिफाइड

Ankita • 6 Apr 2023 • 1 Min Read

HNN/ मंडी

हिमाचल प्रदेश शिक्षा विभाग ने मंडी जिला में सराज व करसोग में नॉन-फंक्शनल और जीरों इनरोलमेंट वाले चार और प्राइमरी स्कूलों को डिनोटिफाइड कर दिया है।

बता दें शिक्षा विभाग ने सराज के शिक्षा खंड दो का राजकीय प्राथमिक पाठशाला कांढी, शिक्षा खंड बगस्याड का प्राइमरी स्कूल बेकर, राजकीय प्राथमिक पाठशाला थाच खनियार और करसोग-द्वितीय का राजकीय प्राथमिक पाठशाला मगान बंद किए है।

इनमें कुछ स्कूलों में बच्चों की संख्या शून्य थी। वहीं कुछ स्कूल में शिक्षक ना होने के कारण डेपूटेशन पर चल रहा था।। जबकि दो स्कूलों नॉन-फंक्शन थे।

मंडी जिला में चार स्कूलों को मिलाकर अब 55 स्कूल डिनोटिफाई हो गए हैं। बंद हुए स्कूल के स्टाफ को दूसरी जगह स्थानांतरित कर दिया है। इस बाबत शिक्षा निदेशालय को रिपोर्ट भेज दी गई है।