Loading...

सर्वोच्च न्यायालय में 29 जुलाई से 3 अगस्त तक आयोजित होगी लोक अदालत

PARUL • 3 Jun 2024 • 1 Min Read

HNN/सोलन

सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष लंबित मामलों के सौहार्दपूर्ण समाधान के लिए विशेष लोक अदालत 29 जुलाई से 3 अगस्त, 2024 तक माननीय सर्वोच्च न्यायालय में आयोजित की जा रही है। यह जानकारी ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन की सचिव आकांक्षा डोगरा ने आज यहां दी।

आकांक्षा डोगरा ने बताया कि यदि किसी भी व्यक्ति का कोई भी मामला माननीय सर्वोच्च न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है, तो उसे विशेष लोक अदालत में 29 जुलाई से 03 अगस्त, 2024 तक लगवा सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए आवेदक समीप के ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण से सम्पर्क कर सकते हैं।

उन्होंने कहा कि माननीय सर्वोच्च न्यायालय में लगने वाली विशेष लोक अदालत के बारे में अधिक जानकारी के लिए ज़िला विधिक सेवा प्राधिकरण सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-220713 पर किसी भी कार्य दिवस पर प्रातः 10.00 से सायं 05.00 बजे तक सम्पर्क कर सकते हैं।