Loading...

ससुर और बहू ने व्यक्ति पर डंडों से किया हमला, अस्पताल में भर्ती

Ankita • 30 Apr 2024 • 1 Min Read

शिकायत के बाद पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ किया मामला दर्ज

HNN/ ऊना

पुलिस थाना ऊना के तहत रायंसरी में पड़ोसियों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। इस मारपीट में ससुर व बहु द्वारा डंडे से किए गए हमले में एक व्यक्ति लहुलूहान हुआ है, जिसे क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया है। वहीं पुलिस ने घायल की शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में सतीश कुमार निवासी रायंसरी ने बताया कि पड़ोसी हरभजन लाल, राज कुमारी व ज्योति उनकी पत्नी के साथ गाली-गलौज कर रहे थे। जब उसने गाली- गलौज का कारण पूछा, तो इन तीनों ने उनका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। इतना ही नहीं हरभजन सिंह व उनकी बहु ज्योति ने डंडों से मारना शुरू कर दिया।

मारपीट में सतीश कुमार लहूलुहान हो गया। घायल सतीश कुमार को परिवारिक सदस्यों की मदद से क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में भर्ती करवाया गया, जहां पर उसका उपचार जारी है। एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।