सस्ते राशन की दिक्कत: अगस्त माह का कोटा नहीं मिला, उपभोक्ता परेशान
कांगड़ा में खराब आटे की सप्लाई, विभाग ने सैंपल भरे
HNN/शिमला
शिमला के कई डिपुओं में सस्ते राशन के उपभोक्ताओं को अगस्त माह का कोटा नहीं मिला है, जिससे उन्हें परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
शहर के कई डिपुओं में आटे की सप्लाई 20 अगस्त तक खत्म हो गई थी, लेकिन इसके बाद भी डिपो संचालकों द्वारा आटा नहीं दिया गया। इससे उपभोक्ता अगस्त माह के आटे के कोटे से वंचित रह गए हैं और उनमें रोष भी है।
अब अगले माह से नई दरों से आटा व चावल मिलेगा, जिसमें ए.पी.एल. उपभोक्ताओं को 13 रुपए किलो चावल व 12 रुपए किलो आटा मिलेगा, जबकि बी.पी.एल. उपभोक्ताओं को 10 रुपए प्रतिकिलो चावल व 9.30 पैसे प्रति किलो आटा मिलेगा।