HNN / हमीरपुर
जिला स्तरीय सायर मेले के दूसरे दिन लोगों की भीड़ उमड़ी। मौसम साफ़ रहने के चलते बाहरी राज्यों से भी भारी संख्या में लोग यहाँ पहुंचे। कोरोना महामारी के कारण तीन वर्ष तक सायर मेले का आयोजन नही किया जा रहा था। ऐसे में स्थानीय दुकानदारों को काफी नुक्सान झेलना पड़ रहा था।
लेकिन इस बार तीन साल बाद आयोजित मेले में लोगों की भारी भीड़ उमड़ने से दुकानदारों के चेहरे खिल उठे है। मेले में रेडिमेड कपड़ों, मिष्ठान, मनियारी, बर्तनों सहित अन्य दुकानें आकर्षण का केंद्र बनी हुई हैं। मेले में भंडारे का भी आयोजन किया गया है। मेले में लगे झूलों का बच्चे खूब आनंद ले रहे हैं। तीन वर्ष बाद हो रहे परंपरागत सायर मेले को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





