Loading...

सिद्धपुर के देवकरण का राज्य स्तरीय वॉलीबॉल प्रतियोगिता के लिए चयन

By PARUL Published: 2 Oct 2023, 4:29 PM | Updated: 2 Oct 2023, 4:29 PM 1 min read

HNN/मंडी

धर्मपुर उपमंडल की वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर मंडी के वॉलीबॉल खिलाड़ी देवकरण का राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता के लिए चयन हुआ है और अब वह राज्य स्तरीय खेल प्रतियोगिता में जिला मंडी की टीम से खेलेगा। यह जानकारी देते हुए विद्यालय के प्रधानाचार्य लेखराज हाजरी, शारीरिक शिक्षक नरेश कुमार, विक्रम सिंह ने बताया कि अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता का कोचिंग कैंप राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सलापड में 11 अक्टूबर से लेकर 16 अक्टूबर तक चलेगा।

उसके पश्चात राज्य स्तरीय वालीबाल प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला रोहडू में 17 अक्टूबर से लेकर 20 अक्टूबर तक होगी। उन्होंने कहा कि अंडर-19 छात्र वर्ग खेल प्रतियोगिता की यह उपलब्धि राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला सिद्धपुर को लगभग 17 वर्षों के बाद देवकरण सिंह के रूप में हासिल हुई है। इससे पहले देवकरण सिंह जिला स्तरीय प्रतियोगिता भी खेल चुका है।

पाठशाला की तरफ से प्रधानाचार्य लेखराज हाजरी,शारीरिक अध्यापक नरेश कुमार सकलानी तथा विक्रांत सिंह ने देवकरण सिंह को हार्दिक शुभकामनाएं दी है। जिन्होंने अपनी कड़ी मेहनत से आज यह मुकाम हासिल किया है। विद्यालय की तरफ से देवकरण सिंह के माता-पिता करणजीत सिंह एवं विमला देवी को भी हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।