Loading...

सिरमौर की बेटी रितु के नेतृत्व में भारतीय कबड्डी टीम ने फाइनल मैच में जीता गोल्ड मेडल

PARUL • 7 Oct 2023 • 1 Min Read

भारतीय टीम ने आज 6 गोल्ड समेत जीते इतने पदक……

HNN/नाहन

चीन के हांगझोऊ में हो रही एशियन गेम्स 2023 में भारत ने अपने बेहतरीन प्रदर्शन से इतिहास में नाम बना लिया है। एशियाई खेलों में भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में चीनी ताइपे टीम को हराकर गोल्ड मेडल को अपने नाम किया। भारत ने इस जीत से पहली बार 100 पदक जीत लिए हैं। सभी खिलाड़ियों के बेहतरीन प्रदर्शन से यह जीत मुमकिन हुई है।

बता दें कि सिरमौर के गिरिपार क्षेत्र की बेटी रितु नेगी भारतीय टीम की कमान संभाल रही है। कुछ समय पहले ही एशियन गेम्स की भारतीय महिला कबड्डी टीम के कप्तान पद पर चयन हुआ था। रितु नेगी भारतीय कबड्डी टीम में डिफेंडर के तौर पर खेलती हैं। रितु नेगी पिछले करीब एक दशक से भी अधिक समय से भारतीय महिला कबड्डी टीम में अपनी उपस्थिति दे रही हैं। वर्तमान में रितु नेगी इंडियन रेलवे में सेवारत है।

भारत की अब तक की पदक तालिका

28 गोल्ड, 38 स‍िल्वर, 41 ब्रॉन्ज: कुल 107 मेडल

7 अक्टूबर को आए मेडल्स

1 . अद‍ित‍ि स्वामी (कंपाउंड तीरंदाजी): ब्रॉन्ज

  1. ज्योत‍ि वेन्नम (कंपाउंड तीरंदाजी): गोल्ड
  2. ओजस देवताले (कंपाउंड तीरंदाजी ): गोल्ड
  3. अभिषेक वर्मा (कंपाउंड तीरंदाजी): स‍िल्वर
  4. सात्विकसाईराज रंकीरेड्डी- चिराग शेट्टी (बैडमिंटन): गोल्ड
  5. पुरुष क्रिकेट टीम: गोल्ड
  6. कबड्डी पुरुष टीम : गोल्ड
  7. महिला हॉकी: ब्रॉन्ज
  8. दीपक पुनिया (रेसलिंग): सिल्वर
  9. मेन्स शतरंज टीम: सिल्वर