Loading...

सिरमौर की रितु नेगी को मिलेगा अर्जुन पुरस्कार

PARUL • 20 Dec 2023 • 1 Min Read

भारतीय कबड्डी टीम की कैप्टन ने एशियाई गेम में किया था कमाल

HNN/ शिलाई

हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिला के नाम अर्जुन अवार्ड की घोषणा हुई है। यह अवार्ड भारतीय महिला कबड्डी टीम की कप्तान रितु नेगी के नाम हुआ है। रितु नेगी जिला सिरमौर के शिलाई विधानसभा क्षेत्र से ताल्लुक रखती है। सिरमौर की रितु को अर्जुन अवार्ड की घोषणा होने के बाद जिला सिरमौर सहित पूरे प्रदेश में खुशी की लहर है।

बता दें रितु को बचपन से ही खेलने का शौक रहा और आज उन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए चुना जाना बड़ी उपलब्धि है। जैसे ही रितु को भारत सरकार के खेल मंत्रालय से फोन पर खबर मिली तो परिवार की खुशी का कोई ठिकाना नहीं रहा।

शिलाई में उन्हें बधाई देने वालों का तांता लग गया है। इस दौरान पिता भवान सिंह ने बेटी को खेल पुरस्कार मिलने खुशी में गांव में मिठाई भी बांटीं।

रितु नेगी की उपलब्धियां

2007 में रितु नेगी ने हिमाचल टीम से हरिद्वार में हुई नेशनल चैंपियनशिप में पहली बार हिस्सा लिया।

2011 में मलयेशिया में थर्ड जूनियर एशियन कबड्डी चैंपियनशिप (अंडर-20) में भारत ने रितु की कप्तानी में गोल्ड जीता।

2018 में 18वीं एशियन गेम्स में भारत के लिए इंडोनेशिया में रजत पदक जीता।

2019 में नेपाल में हुए साउथ एशियन गेम्स में देश के लिए स्वर्ण पदक जीता।

2023 में उन्हें फिर कप्तानी मिली और चीन में टीम ने देश के लिए गोल्ड जीता।