Loading...

सिरमौर के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी, जिला प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी

Ankita • 1 Feb 2024 • 1 Min Read

मार्ग खोलने को लेकर पीडब्ल्यूडी विभाग मौक़े पर तैनात रखे मशीनरी – सुमित खिमटा

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर के ऊपरी इलाकों में लगातार बर्फबारी का दौर जारी है। वहीं मैदानी इलाकों में भारी बारिश से तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। चूड़धार व हरिपुरधार में सीजन की पहली बर्फबारी से किसानों बागवानों के भी चेहरे खिले है।

तो दूसरी और जिला प्रशासन में बर्फबारी व भारी बारिश को देखते हुए एडवाइजरी जारी की है और लोगों से अनावश्यक घरों से बाहर न निकलने की अपील की है। डीसी सिरमौर सुमित खिमटा ने मीडिया से रूबरू होते हुए बताया कि जिला के ऊपरी इलाके चूड़धार व हरिपुरधार क्षेत्र में बर्फबारी को देखते हुए पीडब्ल्यूडी विभाग समेत खाद्य पूर्ति विभाग को तैयार रहने के लिए कहा गया है।

हेवी स्नोफॉल होने पर पीडब्ल्यूडी विभाग अपने कर्मियों के साथ मशीनरी को मौके पर तैनात करें ताकि रेस्टोरेशन का कार्य समय रहते शुरू किया जा सके। इसके अलावा जो इलाके बर्फबारी से कटते हैं वहां खाद्य पदार्थ पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हो इसको लेकर भी आवश्यक निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने लोगों से अनावश्यक रूप से घरों से बाहर न निकलने की अपील की है।