लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर के स्कूलों-कॉलेजों समेत कई संस्थानों में योग शिविरों का हुआ आयोजन

Ankita | 21 जून 2024 at 6:08 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

बच्चों समेत युवाओं और बुजुर्गों ने जटिल आसन से दिया रोगमुक्त सिरमौर का संदेश

HNN/ नाहन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर जिला सिरमौर के स्कूलों और कालेजों समेत कई संस्थानों में योग शिविरों का आयोजन हुआ। इस दौरान बच्चों, युवाओं और बुजुर्गों ने जटिल आसन कर रोगमुक्त सिरमौर का संदेश दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नाहन के पक्का तालाब में आयुष विभाग और जिला प्रशासन की ओर से जिलास्तरीय योग दिवस मनाया गया। इसका शुभारंभ नाहन के विधायक अजय सोलंकी ने दीप प्रज्जविलत कर किया। इस मौके पर कई तरह के योगासन किए गए। इस दौरान एसएसपी सिरमौर रमन कुमार मीणा, जिला आयुष अधिकारी राजन सिंह, कांग्रेस नेता रूपेंद्र ठाकुर समेत कई लोग मौजूद रहे।

स्कूल ऑफ नर्सिंग डा. वाईएस परमार मेडिकल कालेज एवं अस्पताल में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर छात्राओं ने कई योगासन किए। नर्सिंग छात्रावास में आयोजित योगासन के दौरान छात्राओं ने सुबह 6ः00 से 7ः00 बजे तक योग किया।

इस दौरान जीएनएम प्रथम, द्वितीय व तृतीय वर्ष की छात्राओं ने कई प्रकार के प्राणायाम एवं आसन किए. इस दौरान अनुलोम-विलोम, सूर्य नमस्कार, कपाल भारती, पर्वत आसन समेत अन्य आसन करवाए गए। अंत में प्रधानाचार्य प्रतिभा शर्मा ने छात्राओं को योग के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

वहीं, डॉ. यशवंत सिंह परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन की राष्ट्रीय सेवा योजना के क्रार्यक्रम अधिकारी डॉ पंकज चांडक व प्रो. लक्षिता ने बताया कि अंतराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य पर महाविद्यालय के महिला छात्रावास के प्रांगण में सुबह 6:30 बजे सहायक आचार्य वनस्पति डॉ. प्रीति चौहान के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों और स्वयंसेवियों ने योगाभ्यास करते हुए विभिन्न योगासनों का प्रदर्शन किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. प्रेमराज भारद्वाज ने विद्यार्थियों से इस प्रतियोगी युग में प्रातः जल्दी उठकर योगासन व प्राणायाम कर अपने आप को मानसिक व शारीरिक तौर पर स्वस्थ रखने की अपील की।

उल्लेखनीय है कि ग्रीष्मावकाश के चलते अधिकतर स्वयंसेवियों ने अपने घरों पर परिजनों के साथ योगाभ्यास कर तस्वीरें भारत सरकार के माई भारत पोर्टल पर अपलोड की। वहीं, जिला मुख्यालय नाहन, जमटा समेत आसपास के स्कूलों में भी बच्चों ने योगासन किए।

इधर, हिमाचल के सोलन डाक मंडल ने भी योग शिविर का आयोजन किया, जिसमें डाक विभाग के सभी कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इस मौके पर योगाचार्य सीमा ठाकुर और मिथलेश चौहान ने डाक मंडल के सभी कर्मचारियों को योगाभ्यास करवाया व साथ ही उन्होंने लोगों को योग करने के लिए प्रोत्साहित किया।

इस दौरान अधीक्षक डाकघर सोलन मंडल श्रीराम देव पाठक ने सभी लोगों को योग करने की सलाह दी। उन्होंने कहा योग व्यक्तित्व को निखारने में अहम योगदान देता है। स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ मन निवास करता है। इसलिए हर व्यक्ति को प्रतिदिन योग करना चाहिए।

उन्होंने कहा योग हमारे शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक स्वास्थ्य के लिए अद्वितीय और आवश्यक है। योग से हम मानसिक तनाव को कम कर सकते हैं और आध्यात्मिक संपन्नता की ओर अग्रसर हो सकते हैं।

पीएम श्री उत्कृष्ट संस्थान वैद्य सूरत सिंह स्मारक राजकीय आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय राजगढ़ में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस को हर्ष उल्लास के साथ मनाया। इसकी अध्यक्षता तहसीलदार एनडी शर्मा ने की।

इस उपलक्ष पर आयुर्वेदिक चिकित्सा अधिकारी मंजू शर्मा, योग शिक्षिका कमलेश चौहान, कार्यकारी प्रधानाचार्य कमलेश चौहान, एनएसएस प्रभारी सुभाष ठाकुर, यूथ एंड ईको क्लब प्रभारी प्रवीण शर्मा, एनसीसी प्रभारी राजेश भारत समेत अन्य स्टाफ सदस्य मौजूद रहे।

एनसीसी प्रभारी राजेश भारत ने बताया कि इस मौके पर योग शिक्षिका कमलेश चौहान ने सुबह 7ः00 से 8ः00 बजे तक विशेष आसन व व्यायाम करवाए। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एनडी शर्मा विद्यार्थियों को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई दी। उन्होंने कहा कि योग को सिर्फ एक दिवस मनाने तक ही सीमित नहीं रखें, इसे अपने दैनिक जीवन, व्यवहार और आचरण में ढालने का भी प्रयास करें।

आदर्श नवयुवक मंडल कल्याडी ददाहू ने नेहरू युवा केंद्र नाहन के साथ मिलकर प्राइमरी स्कूल तिरमली में योग शिविर का आयोजन करवाया। इस दौरान प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता (स्वास्थ्य व शारीरिक शिक्षा ) का भी आयोजन हुआ। शिविर के योग प्रशिक्षक हरीश पंवार ( स्थानीय अध्यापक) रहे, जिन्होंने इस शिविर को सफल बनाया. इस मौके पर यूथ क्लब के सहसचिव बबलू, एनवायके नाहन के प्रतिनिधि पृथ्वी ठाकुर आदि मौजूद रहे।

10वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष पर आयुष विभाग जिला सिरमौर के जिला आयुष अधिकारी डॉ. राजन सिंह के निर्देशानुसार सूरजपुर ब्लॉक में आयुष उपमंडलीय चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत कौर के नेतृत्व में योग दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया, जिसमें 35 आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों के आयुष चिकित्सा अधिकारियों ने आयुर्वेदिक फार्मेसी अधिकारियों और योग गाइडों ने स्कूलों, कॉलेजों, पंचायतों, आंगनबाड़ी केंद्रों और ऐतिहासिक तीर्थ स्थलों में जाकर लोगों को योग करवाया।

उपमंडल आयुष चिकित्सा अधिकारी डॉ. जसप्रीत ने बताया कि आयुष विभाग उप मंडल सूरजपुर के तहत आयुर्वेदिक अस्पताल पांवटा साहिब, उपमंडल कार्यालय एवं राजकीय आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्र सूरजपुर, पलहोड़ी, माजरा, कोलर, फूलपुर, सालवाला, भगाणी, पनोग, जरवा, नैनीधार, शकोली, शिरी क्यारी, बालीकोटी, बेला बश्वा, टिंबी, शिल्ला, टटियाना, बनौर, कोटा पाब, जाखल, कोडगा, बर्थल मधाना, भनेत, भरोग भनेड़ी, कोटरी व्यास, बहराल, बकरास, मिल्ला, हरिपुरखोल, कठवाड़ा, नेडा नघेता, शरली मानपुर आयुर्वेदिक स्वास्थ्य केंद्रों, सरकारी स्कूलों, आंगनबाड़ी केंद्रों, सार्वजनिक स्थलों और ऐतिहासिक पर्यटक स्थलों में सुबह 6:30 से 8ः00 बजे तक हजारों लोगों को योग की विधियां करवाई गईं।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]