सिरमौर को मिला पहला सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन, कर्मचारी भी कर सकेंगे..
HNN / नाहन
हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर को आज सोमवार को पहला सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन मिल गया है। इस सरकारी इलेक्ट्रिक वाहन में आरटीओ के साथ-साथ कार्यालय के कर्मचारी भी इस वाहन का इस्तेमाल कर सकेंगे।
जाने इस इलेक्ट्रिक वाहन की क्या है खासियत
18 लाख रुपये की लागत के इस वाहन की खासियत ये है कि एक बार की गई चार्जिंग से ये 450 किलोमीटर दौड़ेगा। सिरमौर को मिले इस पहले इलेक्ट्रिक वाहन की बैटरी आठ साल के लिए वैलिड होगी।
आरटीओ कार्यालय सिरमौर के कार्यवाहक आरटीओ सचिंद्र चौधरी ने बताया कि पर्यावरण की दृष्टि से यह इलेक्ट्रिक वाहन बहुत महत्वपूर्ण है। इससे प्रदूषण बिल्कुल नहीं होता।