Loading...

सिरमौर क्रिकेट संघ ने अंडर-23 वर्ग के लिए किया खिलाड़ियों का चयन

Ankita • 18 Jun 2023 • 1 Min Read

चयन किए गए खिलाड़ियों का इस दिन होगा चौगान मैदान में कैंप……..

HNN/ नाहन

जिला सिरमौर क्रिकेट संघ के द्वारा अंडर-23 वर्ग के लिए खिलाड़ियों का चयन कर लिया गया है। एक दिवसीय इस चयन प्रक्रिया का आयोजन रविवार को नाहन के चौगान मैदान में किया गया। टीम में कुल 50 खिलाड़ियों में से 26 खिलाड़ियों का चयन किया गया है।

चयन प्रक्रिया का कार्य जिला सचिव राजेंद्र सिंह बब्बी की देखरेख में चयनकर्ता टीम के मोहन प्रकाश शर्मा, रविंद्र सिंह तोमर, अधिवक्ता वीरेंद्र पाल तथा एहसान अहमद के द्वारा किया गया।

राजेंद्र सिंह बब्बी ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया निष्पक्ष और पूरी तरह से पारदर्शी रूप से की गई है। राजेंद्र सिंह बब्बी ने बताया कि जिला सिरमौर में क्रिकेट संघ तमाम वर्ग के खिलाड़ियों को प्लेटफार्म उपलब्ध कराता है।

राजेंद्र सिंह बब्बी ने बताया कि इस बार अंडर-23 वर्ग के खिलाड़ियों का चयन किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि चयन किए गए खिलाड़ियों को 20 जून से लेकर 27 जून तक नाहन के चौगान मैदान में प्रशिक्षण भी दिया जाएगा।

चयन किया गया खिलाड़ियों में अंशु शर्मा, शुभ खन्ना, सूरज सिंह, गौरव पुंडीर, गौरव चोपड़ा, हीरेक जिंदल, अमीन भारद्वाज, विवेक कुमार, लकी सिंह, रोबिन शर्मा, यशवंत तोमर, हरप्रीत, हिमांशु, अक्षित कंवर, शफाक मिर्जा, जपनीत सिंह, जावेद अली, सनी शर्मा, कृष जैन, आकाश, प्रियांशु, रोहित ठाकुर, तनुज, शिव चरण, अंचल देव, शुभम को चयन किया गया है। खबर की जानकारी प्रेस विज्ञप्ति के द्वारा जिला महासचिव राजेंद्र सिंह बब्बी के द्वारा दी गई है।