Loading...

सिरमौर जिला के 6 छात्रों ने बोर्ड की मेरिट लिस्ट में बनाया स्थान

Ankita 29 Apr 2024 Edited 29 Apr 1 min read

5 छात्र निजी स्कूलों के और 1 छात्रा सरकारी स्कूल की

HNN/नाहन

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड द्वारा सोमवार को घोषित जमा दो के वार्षिक परीक्षा परिणाम में सिरमौर जिला के 6 छात्र-छात्राओं ने अपना स्थान बनाया है। जिला सिरमौर की तीन बेटियों और तीन बेटों ने मेरिट सूची में अपना नाम शामिल करवाया है।

मेरिट सूची में आने वाले पांच छात्र छात्राएं निजी स्कूलों के तथ्य एक छात्रा सरकारी स्कूल की है। वाणिज्य संकाय में 3, कला संकाय में दो तथा विज्ञान संकाय में एक छात्रा ने स्थान बनाया है। वाणिज्य संख्या में तीसरे स्थान पर एवीएन पब्लिक स्कूल नाहन के दिव्यांश अग्रवाल ने 487 अंक लिए है, जोकि 97.40 प्रतिशत बनते हैं।

वाणिज्य संकाय में ही सातवें स्थान पर दुग्गल कैरियर पब्लिक स्कूल पांवटा साहिब के ध्रुव कुमार ने 477 अंक लिए है, जोकि 95.40 प्रतिशत बनते हैं। वाणिज्य संकाय में दसवीं स्थान पर एवीएन पब्लिक स्कूल नाहन के माधव लोहिया ने 474 अंक लिए है, जोकि 94.80 प्रतिशत बनते हैं।

वहीं विज्ञान संकाय में करियर एकेडमी स्कूल नाहन की वैशाली शर्मा ने दसवां स्थान प्राप्त करते हुए 500 में से 484 अंक प्राप्त किए हैं, जोकि 96.80 प्रतिशत बनते हैं। वहीं कला संकाय में राजकीय मॉडल वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय शिलाई की छात्रा नेहा शर्मा ने 480 अंक लेकर आठवां स्थान पाया है।

वहीं पांवटा साहिब उपमंडल के दी डैफोडिल पब्लिक स्कूल शिवपुर की सिमरन सैनी ने आर्ट में 478 अंक लेकर दसवां स्थान प्राप्त किया है, जोकि 95.60 प्रतिशत अंक बनते हैं।

Related Topics: