सिरमौर जिला में 12 अगस्त को लगेंगे सभी कोर्ट
10 व 11 जुलाई को कोर्ट अवकाश के सभी केसों की 12 अगस्त को होगी सुनवाई
HNN/ नाहन
हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट द्वारा 10 व 11 जुलाई को प्रदेश में हुई भारी बारिश के चलते पूरे प्रदेश के सभी न्यायालयों में अवकाश घोषित कर दिया था। साथ ही हाईकोर्ट के रजिस्ट्रार ने प्रत्येक जिला के जिला एवं सत्र न्यायाधीश को इन 2 दिनों के अवकाश को अन्य किसी अवकाश को वर्किंग डे निर्धारित करने के निर्देश दिए थे।
जिस पर जिला एवं सत्र न्यायाधीश जिला सिरमौर आरके चौधरी ने 12 अगस्त को जिला सिरमौर के सभी कोर्ट खोलने के आदेश दिए हैं। 10 व 11 जुलाई को निर्धारित सभी केसों की सुनवाई अब 12 अगस्त को होगी।
नाहन में जारी प्रेस विज्ञप्ति में आरके चौधरी ने बताया कि जिला सिरमौर के सभी कोर्ट 12 अगस्त को खुले रहेंगे। इसकी जानकारी बार एसोसिएशन तथा प्रदेश उच्च न्यायालय को भेज दी गई है।