लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर पुलिस की कार्रवाई, पांवटा साहिब में 11.82 ग्राम चिट्टा सहित बलविंद्र उर्फ बल्ली गिरफ्तार

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 11 सितंबर 2025 at 6:35 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

सिरमौर पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए पांवटा साहिब में एक व्यक्ति को 11.82 ग्राम चिट्टा सहित गिरफ्तार किया। आरोपी से पूछताछ के बाद नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।

पांवटा साहिब

गुप्त सूचना पर छापेमारी
जिला सिरमौर पुलिस की विशेष टीम बांगरण रोड चुंगी नंबर 6 के पास गश्त कर रही थी। इसी दौरान गुप्त सूत्रों से जानकारी मिली कि बलविंद्र सिंह उर्फ बल्ली चिट्टा बेचने के लिए क्षेत्र में घूम रहा है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

आरोपी की गिरफ्तारी
सूचना के आधार पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई कर आरोपी को काबू किया। उसके गुलाबी बैग की तलाशी लेने पर 11.82 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया।

मामला दर्ज और रिमांड
पुलिस थाना पांवटा साहिब में NDPS Act के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने अदालत से आरोपी का पुलिस रिमांड प्राप्त करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

जांच जारी
पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी चिट्टा कहां से लाया था और इसे किसे बेचने जा रहा था। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस धंधे में शामिल सभी आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]