सिरमौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 216 ग्राम चरस सहित तस्कर गिरफ्तार
पांवटा साहिब में पुलिस ने एक युवक को रंगे हाथों पकड़कर उसके बैग से 216 ग्राम चरस बरामद की। आरोपी को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड लिया जा रहा है।
सिरमौर / पांवटा साहिब
गुप्त सूचना पर हुई कार्रवाई
सिरमौर पुलिस की विशेष टीम 26 सितंबर को विश्वकर्मा चौक पांवटा साहिब में मौजूद थी। इसी दौरान गुप्त सूचना मिली कि नाहन निवासी अभिमन्यु चरस बेचने की फिराक में घूम रहा है।
बैग से बरामद हुई चरस
सूचना के आधार पर पुलिस ने फौजी पैट्रोल पंप के पास आरोपी को पकड़ लिया। तलाशी में उसके बैग से एक इलेक्ट्रॉनिक तराजू और पारदर्शी लिफाफे में 216 ग्राम चरस बरामद की गई।
NDPS एक्ट के तहत मामला दर्ज
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और अदालत से पुलिस रिमांड प्राप्त किया। जांच में पता लगाया जा रहा है कि वह नशा कहां से लाया और किसे बेचने वाला था।
नशा तस्करों पर अभियान जारी
सिरमौर पुलिस ने कहा है कि नशा तस्करों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि इस रैकेट को पूरी तरह खत्म किया जा सके।