लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिरमौर: बिजली बोर्ड की बड़ी कार्यवाही, 345 कनेक्शन कट

PRIYANKA THAKUR | 5 दिसंबर 2022 at 10:45 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / सिरमौर

जिला सिरमौर के पांवटा साहिब उपमंडल में बिजली बोर्ड ने डिफॉल्टर चल रहे उपभोक्ताओं पर बड़ी कार्यवाही की है। बोर्ड ने 2 दिन के भीतर तकरीबन 345 कनेक्शन काट दिए हैं। बोर्ड की कार्यवाही लगातार जारी है, जिसके चलते समय पर बिल जमा न करवाने वाले उपभोक्ताओं में हड़कंप मचा हुआ है।

जानकारी के अनुसार विद्युत बोर्ड धौलाकुआं, पुरुवाला व पांवटा उपमंडल ने लंबे समय से लंबित बिल जमा नहीं करवाने वाले उपभोक्ताओं के मीटर अस्थायी रुप से काटने का विशेष अभियान शुरू कर दिया है। इस अभियान के तहत बिजली बोर्ड की कई टीमों ने दो दिन में 345 उपभोक्ताओं के मीटर कनेक्शन काट दिए हैं। बता दें कि बिजली बोर्ड के पांवटा डिविजन के तीन उपमंडलों पांवटा साहिब में 11,274, धौलाकुआं में 4,553 और पुरुवाला में 20,000 उपभोक्ताओं के पास बिजली बोर्ड की करीब 22.66 करोड़ बिजली बिल की राशि लंबित है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

सबसे ज्यादा धौलाकुआं क्षेत्र में ही 4,553 उपभोक्ताओं के पास 14.73 करोड़ राशि फंसी है। इसमें आठ औद्योगिक इकाइयों के पास करीब 13.77 करोड़ राशि लंबित पड़ी है। सबसे ज्यादा लंबित राशि बंद हो चुकी इंडियन टैक्नोमेक कंपनी की है, जो नौ करोड़ रुपये बनती है। उधर, वरिष्ठ अधिशासी अभियंता पांवटा साहिब अजय चौधरी ने बताया कि लंबित बिल जमा नहीं करवाने पर 345 उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन फिलहाल अस्थायी तौर पर काटे गए हैं।

यदि अब दूसरे कनेक्शन या किसी अन्य घर से बिजली ली गई तो दोनों उपभोक्ताओं पर भारतीय बिजली अधिनियम 2003 के तहत धारा-126 व 135 के अनुसार कानूनी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]