सिरमौर में खाई में लुढ़की कार, एक मासूम बच्चे की मौत, 4 घायल

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के थाना क्षेत्र रेणुका जी के तहत रेणुका जी-चांदनी मार्ग पर एक दर्दनाक हादसा पेश आया है। जहां एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में एक किशोर की मौत हो गई है। जबकि चार लोग बुरी तरह जख्मी हुए हैं।

मृतक बच्चे की पहचान ढाई वर्षीय अंशुल पुत्र राकेश के रूप में हुई है। वहीं घायलों की पहचान कुडला खरक निवासी प्रियांशु (16) रिखी राम(39) रितिक (15) व चालक राकेश (33) के रूप में हुई है। घायलों को अस्पताल में उपचार दिया जा रहा है।

जानकारी के मुताबिक, ददाहू से चांदनी की ओर जा रही एक ईको कर (एचपी 79 -3077) चांदनी पहुंचने से पहले ही हलांह नाले के समीप करीब दो सौ मीटर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में मासूम बच्चे की जान चली गई। जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद सभी घायलों को सिविल अस्पताल ददाहू लाया गया। जिनमें से रितिक व प्रियांशु को मेडिकल कॉलेज नाहन रेफर किया गया। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी। रेणुका थाने के एसएचओ जीत सिंह महाल ने हादसे की पुष्टि की है।