Loading...

सिरमौर में टला बड़ा हादसा, चौपाल से नाहन आ रही एचआरटीसी बस बीच सड़क में फंसी

Ankita • 29 Aug 2023 • 1 Min Read

HNN/ नाहन

हिमाचल प्रदेश में आज एक बड़ा हादसा होते होते टल गया। बता दें मामला शिलाई से पांवटा साहिब के बीच गंगटोली का है, यहां एक एचआरटीसी की बस गहरी खाई गिरने से बाल बाल बच गई। यदि चालक अपनी सूझ बुझ से काम नहीं करता तो कोई बड़ा हादसा भी पेश आ सकता था।

जानकारी के मुताबिक, हिमाचल पथ परिवहन निगम के नाहन डिपो की बस चौपाल से नाहन आ रही थी। इस दौरान जैसे ही बस गंगटोली में पहुंची तो अचानक ही बस सड़क के बीच में फंस गई। वहीँ जब यह हुआ तो बस में सवार यात्रियों की सांस अटक गई।

चालक ने बिना कोई हरकत करते हुए बस को वहीँ रोक दिया। जिसके बाद तुरंत बस कंडक्टर द्वारा सभी यात्रियों को एक-एक करके बाहर निकाला। बता दें कि कि बाद में चालक ने इस जगह से बस को आगे निकाल लिया था।