सिरमौर में थमा बूस्टर डोज लगाने का कार्य, कोविशील्ड का स्टॉक खत्म

The work of applying booster dose stopped in Sirmaur, the stock of Covishield ran out

HNN / सिरमौर

जिला सिरमौर में बूस्टर डोज लगाने का कार्य थम गया है। क्योकि कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो चूका है। जिला स्वास्थ्य विभाग के पास 28 दिसंबर तक की 1600 एक्सपायरी तिथि की कोविशील्ड वैक्सीन वाइल्स उपलब्ध थीं जिसे लगा दिया है। अब जिले में कोविशील्ड का स्टॉक उपलब्ध नहीं है।

जानकारी के अनुसार जिले में अभी तक 1,40,611 लोगों को बूस्टर डोज लग पाई है। जबकि विभाग ने 3,89,000 को बूस्टर डोज लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया था। ऐसे में अभी तक केवल 36 फीसदी के करीब लोगों ने कोरोना की एहतियातन खुराक ली है।

उधर, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय पाठक ने बताया कि जिले में कोविशील्ड का स्टॉक खत्म हो गया है। इस बारे में निदेशालय के समक्ष वैक्सीन आपूर्ति की मांग उठाई गई है। उन्होंने कहा कि जनवरी के पहले सप्ताह में आपूर्ति की उम्मीद है।