सिरमौर में नाबालिग लड़की से दुष्कर्म, आरोपी ने वीडियो बनाकर…..

In the legal awareness camp, information was given to the students about the ill effects of drugs

HNN/ श्री रेणुका जी

जिला सिरमौर के पुलिस थाना रेणुकाजी में नाबालिग लड़की ने एक युवक पर दुराचार करके उसका वीडियो बनाकर वायरल करने का मामला दर्ज कराया है। रेणुका जी पुलिस ने पीड़िता लड़की की शिकायत पर दुराचार का मामला दर्ज करके आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, एक जीप चालक ने कुछ माह पूर्व नाबालिग लड़की से दुराचार कर उसका वीडियो बनाया, जिसे उसने अब वायरल कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद लड़की ने खुद थाने आकर अपनी आपबीती सुनाई।

इस पर पुलिस ने दुराचार का मामला दर्ज करके कार्यवाही शुरू कर दी है। साथ ही वायर वीडियो की जांच भी शुरु कर दी है। उधर, डीएसपी संगडाह मुकेश डडवाल ने मामला दर्ज होने की पुष्टि करते बताया कि वीडियो की जांच की जा रही है और आरोपी युवक की तलाश जारी है।