Loading...

सिरमौर: लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़, खाद्य वस्तुओं के यह सैंपल हुए फेल…

PRIYANKA THAKUR • 23 Nov 2022 • 1 Min Read

HNN / सिरमौर

जिला सिरमौर में पिछले माह त्योहार सीजन के दौरान अलग-अलग स्थानों से खाद्य पदार्थों के विभाग ने 44 सैंपल भरे थे। लैब से अब इनकी रिपोर्ट आने के बाद तकरीबन एक दर्जन सैंपल मानकों पर खरा नहीं उतर पाए हैं। इस बात से अंदाजा लगाया जा सकता है कि खाद्य वस्तुओं में हो रही मिलावट से लोगों के स्वास्थ्य के साथ किस तरह खिलवाड़ किया जा रहा है।

ऐसे में फूड सेफ्टी विभाग के सहायक आयुक्त ने फेल पाए गए खाद्य वस्तुओं के सैंपल को लेकर संबंधित दुकानदारों और उनके मालिकों को नोटिस जारी कर दिया गया है। जवाब आने के बाद इन पर नियमानुसार कार्यवाही की जाएगी। बता दें कि जो सैंपल मांगों पर खरा नहीं उतर पाए हैं, उसमें पनीर के तीन, दही के दो, केक, बर्फी, ईमली, आचार, गरी बुरादा और आचार का एक-एक सैंपल फेल हुआ है।

इसके अलावा रिफाइंड तेल भी असुरक्षित पाया गया है। इन सैंपलों के मानकों पर खरा नहीं उतरने से लोगो में हड़कंप मच गया है।

Related Topics: