Loading...

सिलाई की दुकान में हुआ भीषण अग्निकांड, पीड़ित को लाखों का नुक्सान

Ankita • 31 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ हमीरपुर

जिला हमीरपुर के तहत उपतहसील गलोड़ के अंतर्गत आने वाले बुधवीं गांव में एक सिलाई की दुकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। हालांकि आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है।

इस अग्निकांड में पीड़ित दुकानदार को करीब 13 लाख रुपए के नुकसान होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई थी।

जानकारी के मुताबिक, सुरजीत सिंह पुत्र स्व. घुंघर सिंह की सिलाई की दुकान में शॉर्ट सर्किट से चिंगारी सुलग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरी दुकान को अपनी चपेट में ले लिया।

घटना के बाद इस बाबत तुरंत अग्निशमन विभाग को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची आग पर काबू पाया। परंतु तब तक पूरी दुकान जलकर राख हो चुकी थी। उधर, प्रशासन की ओर से पीड़ित को फौरी राहत के तौर पर 5000 रुपए की सहायता प्रदान की गई है।