Loading...

Accident / कांडो-भटनोल में ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त, पिता-पुत्र की मौत; बच्ची सुरक्षित मिली

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

Accident / सिरमौर जिले के शिलाई क्षेत्र में कांडो-भटनोल गांव के पास ब्रेजा कार दुर्घटनाग्रस्त होने से 40 वर्षीय सोहन सिंह और उनके आठ वर्षीय पुत्र शिवांशु ठाकुर की मौत हो गई। कार में सवार 10 वर्षीय अन्वी ठाकुर घटनास्थल पर नहीं मिली थी, जिसे पुलिस और स्थानीय लोगों ने रात में तलाश अभियान चलाकर करीब 500 मीटर दूर से सुरक्षित बरामद कर लिया। बच्ची को हल्की चोटें आई हैं।

सिरमौर/शिलाई

पुलिस थाना शिलाई को एक नवंबर 2026 की रात करीब 11:30 बजे कांडो-भटनोल में कार नंबर एचपी 85-0365 के दुर्घटनाग्रस्त होने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान कार में सवार कमोटा निवासी सोहन सिंह और उनके पुत्र शिवांशु ठाकुर मृत मिले। इसी कार में मौजूद सोहन सिंह की पुत्री अन्वी ठाकुर घटनास्थल पर दिखाई नहीं दी, जिसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई।

पुलिस टीम और स्थानीय लोगों ने रात के समय आसपास के क्षेत्र में खोज अभियान चलाया। इस दौरान अन्वी ठाकुर दुर्घटनास्थल से करीब 500 मीटर की दूरी पर सुरक्षित मिली। उसे हल्की चोटें आई हैं। पुलिस ने दोनों मृतकों के शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल शिलाई और पांवटा साहिब भेज दिए हैं। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है और थाना शिलाई में आगामी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।

Related Topics: •