Loading...

हादसा / पेड़ से गिरने के बाद 11 वर्षीय छात्र की मौत, वास्तविक कारणों की जांच बाकी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 1 Hour Ago • 1 Min Read

हादसा / सिरमौर जिले के कटारी गांव में स्कूल से घर लौटे 11 वर्षीय छात्र अनिकेत की पेड़ से गिरने के बाद मौत हो गई। छात्र घर के पास एक पेड़ पर चढ़ रहा था, तभी पैर फिसलने से उसका संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गया। हालांकि, उसकी मौत के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही होगी। घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन ने पटवारी को मौके पर भेजा है।

सिरमौर

घटना शिलाई विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत लाणी बोराड के कटारी गांव की है। मृतक की पहचान कटारी निवासी प्रताप सिंह के 11 वर्षीय बेटे अनिकेत के रूप में हुई है। उपलब्ध जानकारी के अनुसार, स्कूल से लौटने के बाद अनिकेत घर के समीप स्थित पेड़ पर चढ़ रहा था। इसी दौरान अचानक उसका पैर फिसल गया और वह नीचे जा गिरा। गिरने से लगी चोटों के बाद उसकी मौत हो गई।

अनिकेत अपनी तीन छोटी बहनों का इकलौता भाई था। उसकी असमय मौत से परिवार शोक में है और क्षेत्र में भी दुख का माहौल है। हादसे की जानकारी मिलने के बाद स्थानीय प्रशासन ने कार्रवाई शुरू की। नायब तहसीलदार जय कृष्ण ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पटवारी को मौके पर भेजा गया है। मौत किन परिस्थितियों में हुई, इसका वास्तविक कारण जांच के बाद स्पष्ट हो सकेगा।

Related Topics: •