लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सिलेंडरों की सप्लाई लेकर आ रहे ट्रक की हुई ब्रेक फेल, चालक…

PRIYANKA THAKUR | 3 फ़रवरी 2023 at 12:25 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / मंडी

जिला मंडी के करसोग में सिलेंडरों से भरे एक ट्रक की ब्रेक फेल हो गई। जिसके चलते ट्रक पहाड़ी से जा टकराया। इस हादसे में चालक को हल्की चोटें आई है जिसे उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई।

जानकारी के अनुसार आज सुबह सिलेंडरों से भरा ट्रक (HP 64 3583) बद्दी से पांगणा की ओर सप्लाई लेकर आ रहा था। जैसे ही ट्रक कूजो पुल के समीप पहुंचा, उसकी ब्रेक फेल हो गई और चालक ने अपनी सूझबूझ से ट्रक को पहाड़ी की तरफ मोड़ दिया। जिसके चलते ट्रक पहाड़ी से जा टकराया और वहीं रुक गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

ट्रक को दुर्घटनाग्रस्त देकर वहां से गुजर रहे अन्य वाहन चालक तुरंत मौके पर पहुंचे और चालक को ट्रक से बाहर निकाला। इसके बाद वह चालक को उपचार के लिए अस्पताल ले आए। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम अस्पताल पहुंची और उन्होंने चालक के बयान दर्ज किए। चालक ने बताया कि ट्रक में 324 सिलेंडर रखे हुए थे और वह इसकी सप्लाई के लिए आ रहा था।

मामले की पुष्टि डीएसपी करसोग गीतांजलि ठाकुर ने की है। उन्होंने कहा कि चालक के बयान दर्ज कर लिए गए हैं, पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]