टीवी की दुनिया से एक बेहद शॉकिंग खबर सामने आ रही है। फेमस शो सीआईडी में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले एक्टर दिनेश फडनीस का निधन हो गया है। हार्ट अटैक आने के बाद दिनेश बीते कुछ दिनों से मुंबई के अस्पताल में भर्ती थे। वो वेंटिलेटर पर थे। उनकी तबीयत नाजुक बताई जा रही थी। लेकिन आज (5 दिसंबर) को उन्होंने दम तोड़ दिया।
दिनेश की मौत को उनके करीबी दोस्त और सीआईडी शो में को-स्टार रहे दयानंद शेट्टी ने कंफर्म किया है। दयानंद शेट्टी, दिनेश के काफी करीब थे। एक्टर के जाने से उन्हें भी काफी दुख पहुंचा है।
जानकारी के मुताबिक, दयानंद शेट्टी ने बताया है कि दिनेश का निधन बीती देर रात हुआ था। उन्होंने देर रात 12 बजकर 8 मिनट पर अस्पताल में ही अंतिम सांस ली थी। हार्ट अटैक आने के बाद से वो मुंबई के टुंगा अस्पताल में भर्ती थी, जहां कई डॉक्टर्स उनकी सेहत की निगरानी कर रहे थे। लेकिन 57 साल की उम्र में वो हमेशा के लिए इस दुनिया को छोड़कर चले गए।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




