सीएचसी में चोरी करने के आरोप में तीन युवक गिरफ्तार
HNN/मंडी
जिला मंडी में जोगिंद्रनगर के सीएचसी में चोरी होने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में तुरंत कार्यवाही करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान अंशुल कुमार 32, हर्ष थापा 24, अक्षय 37 निवासी भरमात, डाकघर बनूरी पालमपुर जिला कांगड़ा के रूप में हुई है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ चोरी के आरोप में मामला दर्ज किया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, गश्त के दौरान जब पुलिस की टीम मंडी-पठानकोट हाईवे और आसपास स्थित सरकारी कार्यालयों, सामुदायिक अस्पताल में निरीक्षण के लिए पहुंची तो उन्हें अस्पताल के शीशे टूट हुए मिले। जिसके बाद उन्होंने इसकी जानकारी स्वास्थ्य विभाग के उच्च अधिकारियों और सेवा में तैनात चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ को दी गई। आधी रात को जब सामुदायिक अस्पताल में जांच की गई तो यहां से करीब 40 हजार रुपये की संपत्ति चोरी होने की की खबर मिली।
इतना ही नहीं कार्यालय के अंदर मौजूद सामान भी टूटा-फूटा मिला। जिसके बाद चौंतड़ा पुलिस की टीम ने तुरंत कार्यवाही करते हुए मंडी-पठानकोट हाईवे की सड़क और साथ वाली जगहों पर जब तलाशी अभियान शुरू किया और चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले तीन शातिरों को पकड़ लिया। डीएसपी पधर संजीव सूद ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड हासिल किया जाएगा।