लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी केस में सुप्रीम कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत

Ankita | 12 जुलाई 2024 at 11:17 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

अब बड़ी बेंच सुनेगी केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली अर्जी

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को शराब घोटाले मामले में सुप्रीम कोर्ट से अंतरिम जमानत मिल गई है। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने ईडी की ओर से केजरीवाल की गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली याचिका के मामले को बड़ी बेंच के पास भेजा है। अब सुप्रीम कोर्ट की तीन जजों की बेंच केजरीवाल की याचिका पर सुनवाई करेगी।

इस मामले में चीफ जस्टिस तीन जज नियुक्त करेंगे। बड़ी बेंच के पास मामले की सुनवाई तक केजरीवाल को अंतरिम जमानत दी गई है। केजरीवाल फिलहाल जेल से बाहर नहीं आ पाएंगे। वह फिलहाल सीबीआई की कस्टडी में हैं। दरअसल, उनकी गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली उनकी याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में आज यानी शुक्रवार को सुनवाई हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

याचिका में दिल्ली में कथित आबकारी नीति घोटाले से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय की ओर से उनकी गिरफ्तारी को चुनौती दी गई है। कोर्ट ने इस याचिका को बड़ी पीठ के पास भेज दिया है। इससे पहले पीठ ने 17 मई को केजरीवाल की याचिका पर अपना फैसला सुरक्षित रखा था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]