लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम के गृह जिला में गोलीकांड की वारदात, मां-बेटे की मौत

PRIYANKA THAKUR | 6 जनवरी 2023 at 8:42 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / हमीरपुर

हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के सुजानपुर में गोलीकांड की वारदात पेश आई है। गोलीकांड में दो लोगों की मौत हो गई है, जो रिश्ते में मां-बेटे लगते थे। जबकि अन्य दो घायल हुए हैं। वहीं इस घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया था, जिसे पुलिस ने अब हिरासत में ले लिया है।

बगेहड़ा पंचायत प्रधान रजनी बाला ने पुलिस को बताया कि बीड़ गांव के पूर्व सैनिक चंचल सिंह जम्वाल ने जमीनी विवाद को लेकर अजीत कटोच के परिवार के सदस्यों पर फायरिंग कर दी। जिससे अजीत कटोच के पुत्र कर्ण कटोच (39) की मौके पर मौत हो गई जबकि घायल हुए परिवार के अन्य 3 सदस्यों को सिविल अस्पताल सुजानपुर लाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इलाज के दौरान यहां बिमला देवी (59) पत्नी अजीत कटोच की भी मौत हो गई। सिविल अस्पताल सुजानपुर के बीएमओ डॉ. राजकुमार ने बताया कि गोली से घायल अजीत कटोच व उनकी बहू ममता काे प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज हमीरपुर में रैफर कर दिया है।

जिला पुलिस अधीक्षक डाॅ. आकृति शर्मा ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार करने के साथ-साथ घटनास्थल से बंदूक को कब्जे में ले लिया है। पुलिस द्वारा मामला दर्ज करके इस घटनाक्रम की गहनता से जांच की जा रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]