Loading...

सीएम को बधाई देने सचिवालय पहुंचीं सांसद प्रतिभा सिंह, सुक्खू बोले…

PRIYANKA THAKUR • 12 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / शिमला

हिमाचल प्रदेश के नवनियुक्त मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू और उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री शपथ ग्रहण करने के बाद सोमवार को पहली बार सचिवालय पहुंचे। मीडिया से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि प्रदेश की जनता ने मुझे सेवा का मौका दिया है। इसके लिए वे लोगों के आभारी हैं।

उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाओं, किसानों, बागवानों, बुजुर्गों और युवाओं सहित सभी वर्गों के हितों का ध्यान रखा जाएगा। इस दौरान कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह भी मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को बधाई देने सचिवालय पहुंचीं। सीएम ने प्रतिभा सिंह को शॉल और गुलदस्ता भेंट किया।