Loading...

सीएम पद को लेकर प्रतिभा सिंह ने कही बड़ी बात: बोली- वीरभद्र के परिवार की…

SAPNA THAKUR 9 Dec 2022 1 min read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश में एक तरफ जहां मुख्यमंत्री के पद को लेकर चर्चाएं तेज चली हुई है तो वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष व सांसद प्रतिभा सिंह ने इसको लेकर आज एक बड़ी बात कह डाली। उन्होंने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि वीरभद्र सिंह के परिवार की उपेक्षा नहीं की जा सकती। हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस वीरभद्र सिंह के नाम, चेहरे और काम पर जीती है।

ऐसा नहीं हो सकता कि उनके नाम, चेहरे और परिवार का उपयोग करें और किसी और को श्रेय दें। हाईकमान ऐसा नहीं करेगा। बता दें, सीएम की दौड़ में हिमाचल कांग्रेस अध्यक्ष प्रतिभा सिंह और प्रचार समिति अध्यक्ष सुखविंदर सुक्खू फ्रंट रनर थे। अब मुकेश अग्निहोत्री, राजेंद्र राणा ठाकुर, चंद्र कुमार और धनीराम शांडिल भी रेस में आ गए हैं।

Related Topics: