लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने अस्पताल पहुंचकर मजदूरों को सौंपे एक-एक लाख के चेक

Ankita | 29 नवंबर 2023 at 9:50 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

‘रैट माइनिंग तकनीक’ से हाथ से खुदाई करने वाले श्रमिकों को इतनी प्रोत्साहन राशि देने की करी घोषणा…

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज बुधवार को चिन्यालीसौड़ अस्पताल में पहुंचकर सुरंग में फंसे 41 श्रमिकों से मिलकर उनका हालचाल जाना। मुख्यमंत्री ने उन्हें एक-एक लाख रुपए की प्रोत्साहन राशि का चेक सौंपा।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने श्रमिकों को निकालने के लिए चलाए गए बचाव अभियान के अंतिम दौर में मलबे में पाइप डालने के लिए ‘रैट माइनिंग तकनीक’ से हाथ से खुदाई करने वाले श्रमिकों को भी 50-50 हजार की प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि हादसे के चलते कोई भी दिवाली नहीं मना पाया था, अब वह दिवाली का जश्न मनाएंगे।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

बता दें कि केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न एजेंसियों द्वारा लगातार युद्धस्तर पर चलाए गए बचाव अभियान के 17वें दिन मंगलवार रात सिल्क्यारा सुरंग में फंसे सभी 41 श्रमिकों को सकुशल बाहर निकाल लिया गया था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]