सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो वायरल, आरोपी गिरफ्तार
उत्तर प्रदेश के सीएम योगी आदित्यनाथ का डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर भ्रामक तथ्य फैलाने वाले आरोपी को एसटीएफ की टीम ने नोएडा से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान श्याम किशोर गुप्ता निवासी नोएडा बरोला के रूप में हुई है।
बता दें कि 1 मई 2024 को ट्विटर हैंडल आईडी @shyamguptarpswa से उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री का एक डीप फेक वीडियो अपलोड करके वायरल किया गया था। जिस वीडियो में भ्रामक तथ्य फैलाकर राष्ट्रविरोधी तत्वों को बल दिया जा रहा था।
मामले की छानबीन करते हुए यूपी एसटीएफ़ की नोएडा यूनिट द्वारा साइबर क्राइम थाना नोएडा में मामला दर्ज किया गया था। प्राथमिक जांच में यह पता चला है कि यह डीप फेक वीडियो है और एआई जेनरेटेड है।