सीएम सुक्खू कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू कल यानि 16 जुलाई को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात करेंगे। इस दौरान सीएम सुक्खू प्रदेश के विभिन्न मुद्दों को पीएम मोदी के समक्ष रखेंगे।
इस दौरान मुख्य रूप से बिजली प्रोजेक्ट्स पर 12 फ़ीसदी फ्री रॉयल्टी पिछली सरकार ने माफ की थी उसको लेकर पीएम नरेंद्र मोदी से बात की जाएगी।
सीएम सुक्खू नई पेंशन स्कीम की देनदारी का मामला वह प्रमुखता से पीएम के समक्ष उठाएंगे। इससे पहले आज सोमवार को मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन शिमला में एक बैठक की।