सीएम सुक्खू की बड़ी घोषणा: हिमाचल में महिलाओं को इस माह से मिलेंगे 1500 रुपए….
HNN/ शिमला
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज एक बड़ी घोषणा की है। बता दें सीएम ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना पूरे प्रदेश में लागू करने का निर्णय लिया गया है। इस योजना से करीब पांच लाख से अधिक महिलाओं को लाभ होगा।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सुक्खू ने शिमला में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि अब वह अपनी पांचवी गारंटी को पूरा करने जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2024-25 यानि अप्रैल माह से 18 से 80 वर्ष आयु की सभी महिलाओं को जीवनभर के लिए 1500 रुपए मासिक पेंशन दी जाएगी।
बता दें इसके लिए फॉर्म भरे जाएंगे। सीएम सुक्खू ने कहा कि इस योजना पर 800 करोड़ रुपए प्रति वर्ष खर्च होगा। गौरतलब है कि इससे पहले से जिला लाहौल-स्पीति की महिलाओं को पेंशन दी जा रही है।