सीएम सुक्खू के ऑफिशियल हाउस के पास लकड़ी का मकान चढ़ा आग की भेंट

By Ankita Published: 12 Feb 2023, 11:35 AM | Updated: 12 Feb 2023, 11:35 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला में सीएम सुक्खू के ऑफिशियल हाउस के पास एक लकड़ी से बना मकान आग की भेंट चढ़ गया। हालांकि आग किन कारणों से लगी है इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। आगजनी की इस घटना में मकान जलकर पूरी तरह से राख हो गया। वहीं पुलिस ने घटना के संदर्भ में मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, सीएम सुक्खू के ऑफिशियल हाउस के पास लकड़ी से बने मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। जब स्थानीय लोगों ने घर से धुआं उठता देखा तो इसकी सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया।

सूचना मिलते ही अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और करीब 2 घंटे बाद कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आग किन कारणों से लगी थी।