सीएम सुक्खू ने पदभार ग्रहण करने पर राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला को दी बधाई
HNN/ शिमला
हिमाचल मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू और उप-मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल का पदभार ग्रहण करने पर शिव प्रताप शुक्ला को बधाई दी।
मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि राज्य के राज्यपाल के रूप में शिव प्रताप शुक्ला का कार्यकाल उपलब्धियों से परिपूर्ण होगा और राज्य को उनके व्यापक अनुभवों का भरपूर लाभ मिलेगा।