Loading...

सीएम सुक्खू ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को दी बधाई

Ankita • 29 Mar 2023 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने रामनवमी पर्व पर प्रदेशवासियों को बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व पूरे देश में श्रद्धा व आस्था के साथ मनाया जाता है।

रामनवमी के अवसर पर चैत्र नवरात्रि का समापन भी होता है। उन्होंने कहा कि शास्त्रों के अनुसार रामनवमी के दिन मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम का जन्म हुआ और इस शुभ तिथि पर हम सभी को श्रीराम के आदर्शों एवं उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।