लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

सीटीयू बस की चपेट में आया बाइक चालक, दर्दनाक मौत

Ankita | 18 फ़रवरी 2023 at 1:28 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ ऊना

जिला ऊना में हरोली के तहत टाहलीवाल में एक दर्दनाक हादसा पेश आया है, यहां सीटीयू बस की चपेट में आने से एक बाइक चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान चंदन कुमार निवासी खानपुर के तौर पर हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टर्माटम के लिए भिजवाया है। साथ ही बस चालक खेमराज निवासी ज्वाली, जिला कांगड़ा के खिलाफ केस दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, चंदन बाइक पर सवार होकर कहीं जा रहा था। इस दौरान जैसे ही वह टाहलीवाल बाजार के समीप पहुंचा तो सामने से आ रही सीटीयू बस के साथ उसकी जोरदार भिड़ंत हो गई। बस की चपेट में आने से बाइक चालक गंभीर रूप से घायल हुआ जिसे आसपास मौजूद लोगों द्वारा क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उपचार के दौरान चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना प्रवीण धीमान ने की है। उन्होंने बताया कि पुलिस मामले की जाँच कर रही है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]